होली की आड़ में पालतू कुत्ते को प्रताड़ित करने वाले दो युवकों पर दर्ज हुई FIR

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

FIR registered against two youths for torturing a pet dog under the pretext of Holi

लोरमी: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। ग्राम धनियाडोली में कुछ युवकों ने एक पालतू कुत्ते के साथ ऐसी क्रूरता की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। जीव दया प्रेमियों और स्थानीय लोगों की नाराजगी के बाद पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

रंग लगाने के नाम पर दी प्रताड़ना

वायरल वीडियो में देखा गया कि कुछ युवक एक बेजुबान कुत्ते को जबरन पकड़कर उसे बेरहमी से रंग लगा रहे थे और उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। कुत्ते की चीख-पुकार के बावजूद युवक रुकने को तैयार नहीं थे। जैसे ही यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया, पुलिस की टीम ने तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू की।

BNS की नई धाराओं के तहत कार्रवाई

पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दो मुख्य आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि बेजुबानों के साथ इस तरह की हैवानियत कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related