A fire broke out in a posh Raipur society late at night, destroying a BMW parked in the parking lot.
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित अशोक रत्न सोसायटी (Ashoka Ratna Society) में बीती रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब परिसर की पार्किंग में खड़ी एक सफेद रंग की लग्जरी BMW कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार आग की लपटों से घिर गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
धुआं उठते ही मचा शोर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात खड़ी कार से अचानक काला धुआं उठना शुरू हुआ। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को भी उसे बुझाने का मौका नहीं मिला।
जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस शॉर्ट सर्किट सहित अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह पता चल सके कि यह कोई हादसा था या किसी की साजिश।
