US ISRAEL IRAN WAR: युद्ध का भारत पर असर , घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

US-ISRAEL-IRAN WAR: Impact of the war on India, huge increase in the prices of domestic and commercial gas cylinders

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच युद्ध की तपिश अब भारतीय रसोई तक पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में आए उछाल के कारण तेल विपणन कंपनियों ने 7 मार्च 2026 से एलपीजी सिलेंडर की नई दरें लागू कर दी हैं। इस फैसले के बाद देश के महानगरों में घरेलू सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में 60 रुपये की वृद्धि हुई है, जिससे यह अब ₹900 के पार पहुंच गया है।

महानगरों के नए दाम

नई दरों के अनुसार, दिल्ली और नोएडा में घरेलू सिलेंडर ₹913 का हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत ₹912.50, कोलकाता में ₹939 और चेन्नई में ₹928.50 तय की गई है। लगभग 11 महीने के अंतराल के बाद घरेलू गैस के दामों में यह सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

कमर्शियल गैस भी हुई महंगी

आम आदमी की रसोई के साथ-साथ कारोबारियों पर भी बोझ बढ़ा है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में ₹114.50 का भारी इजाफा किया गया है। अब दिल्ली में इसकी कीमत ₹1883 और चेन्नई में ₹2043.50 हो गई है। जानकारों का कहना है कि युद्ध के चलते सप्लाई चेन प्रभावित होने से आने वाले दिनों में महंगाई की मार और बढ़ सकती है

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related