CG AFEEM FARMING : शिवनाथ किनारे अफीम खेती, BJP नेता हिरासत में

Date:

CG AFEEM FARMING : Opium cultivation on the banks of Shivnath, BJP leader detained

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का बड़ा मामला सामने आया है। जेवरा सिरसा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम समोदा में शिवनाथ नदी किनारे बड़ी मात्रा में अफीम की खेती पकड़ी गई है।

जानकारी के मुताबिक करीब डेढ़ से 7 एकड़ जमीन में अफीम के पौधे उगाए जा रहे थे। इस मामले में दो भाजपा नेताओं विनायक ताम्रकार और बृजेश ताम्रकार को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

सुबह से ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे और अफीम के पौधों का निरीक्षण किया। राजस्व विभाग की टीम जमीन का माप कर रही है, जबकि ड्रोन से आसपास के इलाकों में भी सर्वे कराया जा रहा है कि कहीं और भी अवैध खेती तो नहीं हो रही।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की दो सदस्यीय टीम भी जांच में जुट गई है। अधिकारी पौधों के सैंपल और जमीन से जुड़े दस्तावेज भी इकट्ठा कर रहे हैं।

प्रशासन का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि यह अवैध खेती काफी समय से चल रही थी। अब यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों ने साफ कहा है कि अफीम की अवैध खेती करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related