US ISRAEL IRAN WAR IMPACT: युद्ध के बीच भारत में तेल संकट? जानें देश के पास कितने दिन का बचा है स्टॉक

Date:

US-Israel-Iran War Impact: India faces oil crisis amid war? Find out how many days’ worth of stock the country has left.

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव ने दुनिया भर की सप्लाई चेन को चिंता में डाल दिया है। इस बीच, भारत की ऊर्जा सुरक्षा (Energy Security) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सरकारी सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी ANI ने जानकारी दी है कि भारत के पास वर्तमान में 25 दिनों का कच्चा तेल (Crude Oil) और 25 दिनों का रिफाइंड तेल का स्टॉक उपलब्ध है।

ईरान ने स्ट्रैट ऑफ होर्मुज को बंद करने का ऐलान कर दिया है। साथ ही ईरान की सेना ने चेतावनी दी है कि इस रूट से अगर कोई भी जहाज गुजरता है, तो उसे आग लगा दी जाएगी। ओमान और ईरान के बीच स्थित यह रूट दुनिया के ऑयल बिजनेस के लिए सबसे जरूरी माना जाता है।

 

होर्मुज रूट के बंद होने से दुनिया के कई देशों की तेल सप्लाई पर प्रभाव पड़ेगा, जिसमें भारत समेत एशियाई देशों पर सबसे ज्यादा असर होगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related