Crime News: 10वीं क्लास के स्टूडेंट ने हॉस्टल में फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी

Date:

Crime News: हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, सुसाइड की वजह तलाश रही पुलि

दंतेवाड़ा (बालूद): छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान छू लो आसमान के बॉयज हॉस्टल में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद से हॉस्टल परिसर और शिक्षा जगत में मातम पसरा हुआ है मिली जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान रौशन तेलाम के रूप में हुई है, जो कुआकोंडा ब्लॉक के नेरली गांव का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलते ही हॉस्टल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर पुलिस और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

दंतेवाड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि छात्र पिछले कुछ दिनों से किसी मानसिक तनाव या परेशानी में तो नहीं था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो पाएगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

PATRAKARITA MARTAND UTSAV : 200 साल… पत्रकारिता का महाउत्सव

PATRAKARITA MARTAND UTSAV : 200 years... a grand celebration...

CHHATTISGARH : 21 साल बाद पलटा फैसला!

CHHATTISGARH : Decision reversed after 21 years! रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट...

CG BUS DEATH : चलती बस में मौत!

CG BUS DEATH : Death in a moving bus! बलरामपुर....