Breaking News : अमेरिका-इज़राइल के संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत का दावा

Date:

Breaking News: Iran’s Supreme Leader claimed dead in joint US-Israel strike

 

तेहरान/वॉशिंगटन/यरूशलम: अमेरिका और इज़राइल द्वारा किए गए कथित संयुक्त हमलों के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत का दावा किया गया है। इस संबंध में ईरान के सरकारी मीडिया ने भी उनके निधन की पुष्टि करने की बात कही है। हालांकि स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय स्रोतों से सभी विवरणों की पूर्ण पुष्टि अभी बाकी है।

 

ट्रंप का बयान

 

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट कर खामेनेई की मौत का दावा किया। उन्होंने लिखा कि यह कार्रवाई अमेरिका और इज़राइल के समन्वय से की गई और इसे ईरानी जनता के लिए “बड़ा अवसर” बताया।

 

हमले में परिवार के सदस्यों की मौत का दावा

रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले में खामेनेई के परिवार के कई सदस्य भी मारे गए हैं, जिनमें उनकी बेटी, पोता, दामाद और बहू शामिल बताए जा रहे हैं। ईरानी अधिकारियों की ओर से इस संबंध में विस्तृत आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है।

 

इज़राइल का दावा: 7 वरिष्ठ अधिकारी ढेर

इज़राइली सेना Israel Defense Forces  ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर दावा किया कि उसके वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने ईरान के विभिन्न सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए। इन हमलों में ईरान के सात वरिष्ठ अधिकारियों के मारे जाने का दावा किया गया है, जिनमें अली शमखानी, मोहम्मद पाकपुर, सालेह असदी, मोहम्मद शिराज़ी, अज़ीज़ नासिरज़ादेह, हुसैन जबल अमेलियन और रज़ा मुज़ाफ़्फ़री-निया शामिल बताए गए हैं।

क्षेत्रीय और वैश्विक असर

इस घटनाक्रम के बाद पूरे मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। आशंका जताई जा रही है कि ईरान की ओर से जवाबी कार्रवाई हो सकती है, जिससे व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष की स्थिति बन सकती है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने संयम बरतने और कूटनीतिक समाधान की अपील की है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related