RAIPUR BULDOZER ACTION : लालपुर में गरजा बुलडोजर!

Date:

RAIPUR BULDOZER ACTION : Bulldozer roared in Lalpur!

रायपुर. राजधानी रायपुर के लालपुर इलाके में शुक्रवार को बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई देखने को मिली। Raipur Municipal Corporation की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में शासकीय जमीन पर बने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया।

जानकारी के मुताबिक, सरकारी भूमि पर करीब 9 से 10 निजी दुकानों के साथ एक बहुमंजिला इमारत खड़ी कर दी गई थी। इसी भवन में पीजी भी चल रहा था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद निगम ने जांच की, जिसमें निर्माण अवैध पाया गया। इसके बाद कार्रवाई का फैसला लिया गया।

कार्रवाई के दौरान किसी तरह के विरोध से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। नगर निगम का उड़नदस्ता दल और सभी 10 जोन की टीमें मौके पर मौजूद थीं। पहले पूरे भवन को खाली कराया गया। दुकानों और पीजी में रह रहे लोगों को पहले ही नोटिस देकर हटने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद बुलडोजर से अवैध हिस्सों को ध्वस्त कर दिया गया।

नगर निगम अधिकारियों ने साफ कहा है कि शासकीय भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। शहर में जहां भी सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण मिलेगा, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ ने इसे सही कदम बताया, तो वहीं प्रभावित लोगों ने प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related