ASMITA RATH YATRA : गांव-गांव गूंजा अस्मिता रथ!

Date:

ASMITA RATH YATRA : Asmita Rath echoed in every village!

रायपुर। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों छत्तीसगढ़ी अस्मिता की गूंज सुनाई दे रही है। Sarv Chhattisgarhiya Kisan Samaj के बैनर तले निकली छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा गांव-गांव पहुंच रही है और लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है।

गौरमाटी, रणवीरपुर, गोछिया, बरदो, मिनमिनिया, घौंधा, बोडला, मुड़ियापारा, पोड़ी, भीखमपुर और नवागांव समेत कई गांवों में रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही रथ गांवों में पहुंचा, किसान, जवान, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में जुट गए। छत्तीसगढ़ी महतारी की आरती उतारकर रथयात्रियों का स्वागत किया गया और सैकड़ों लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

रथ यात्रा का नेतृत्व महेंद्र सिंह कौशिक, लालाराम वर्मा, जगदम्बा साहू, गणेश कौशिक और अन्य नेताओं ने किया। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने छत्तीसगढ़ी अस्मिता, भाषा और संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की।

नेताओं ने कहा कि समय आ गया है जब छत्तीसगढ़िया समाज को अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आवाज उठानी होगी। बाहरी शोषण और उपेक्षा के खिलाफ जागरूकता लाने के उद्देश्य से यह रथ यात्रा निकाली जा रही है।

घोषणा की गई है कि 2 से 6 तारीख तक रथ गोछिया में विश्राम करेगा और 7 तारीख से फिर शहर-शहर, गांव-गांव भ्रमण करेगा।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 करोड़ डाक घोटाला CBI को?

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 crore postal scam...

RAIPUR BULDOZER ACTION : लालपुर में गरजा बुलडोजर!

RAIPUR BULDOZER ACTION : Bulldozer roared in Lalpur! रायपुर. राजधानी...