CG LIQUOR SCAM : शराब घोटाले में सौम्या को जमानत, शर्त सख्त!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG LIQUOR SCAM : Soumya gets bail in liquor scam, conditions strict!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला केस में आरोपी निलंबित डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया को बड़ी राहत मिली है। Chhattisgarh High Court ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली है। कोर्ट ने पहले सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा था, जिसे शनिवार को जारी किया गया।

जानकारी के मुताबिक, जमानत की शर्तों के तहत उन्हें प्रदेश से बाहर रहना होगा। अगर सभी औपचारिकताएं पूरी हो जाती हैं तो उनकी रिहाई सोमवार को हो सकती है।

सौम्या चौरसिया को शराब घोटाला मामले में Enforcement Directorate ने गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ कोयला घोटाले का मामला भी दर्ज है, हालांकि अन्य मामलों में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी है।

अब नजर इस बात पर है कि रिहाई के बाद जांच एजेंसियों की अगली रणनीति क्या होगी और केस की सुनवाई किस दिशा में आगे बढ़ेगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related