Rajya Sabha Election 2026: Preparations underway for Rajya Sabha elections in Chhattisgarh, political activity intensifies in the name of a prominent Congress leader.
रायपुर: छत्तीसगढ़ में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, अमरजीत भगत और धनेंद्र साहू सहित कई कद्दावर नेताओं के नाम राज्यसभा की दावेदारी में चर्चा में हैं।

साथ ही डॉ. चरणदास महंत का नाम भी अब खुले तौर पर चर्चा में है। भाजपा विधायक और वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में इस संभावना का जिक्र करते हुए कहा कि डॉ. महंत राज्यसभा जा सकते हैं और उनके बेटे सूरज महंत को विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका मिल सकता है।
राजनीतिक गलियारों में इस विषय को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है, और आने वाले दिनों में राज्यसभा सीटों की दावेदारी पर सियासी हलचल और तेज होने की संभावना है।

