Epstein Files: World Economic Forum CEO resigns after his name appears in the Epstein Files
नई दिल्ली: दावोस स्थित World Economic Forum (WEF) के अध्यक्ष और सीईओ Borge Brende ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह निर्णय उस समय सामने आया है जब उनके और दिवंगत दोषी यौन अपराधी Jeffrey Epstein के बीच संबंधों को लेकर जांच शुरू हुई है।
अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, ब्रेंडे ने एपस्टीन के साथ तीन बार कारोबारी डिनर किए थे। इसके अलावा दोनों के बीच ईमेल और टेक्स्ट मैसेज के जरिए भी संवाद हुआ था। हालांकि अपने आधिकारिक इस्तीफा बयान में ब्रेंडे ने एपस्टीन का नाम नहीं लिया, लेकिन जांच की खबरों के बीच उनका पद छोड़ना काफी अहम माना जा रहा है।
गुरुवार को जारी बयान में ब्रेंडे ने कहा मैने सोच-समझकर वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अध्यक्ष और सीईओ पद से हटने का फैसला किया है। यहां बिताए गए साढ़े आठ साल मेरे लिए बेहद खास रहे हैं।
उन्होंने अपने सहयोगियों, भागीदारों और सदस्यों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब समय है कि फोरम बिना किसी ध्यान भटकाने वाले मुद्दों के अपने कार्यों को आगे बढ़ाए। हालांकि उन्होंने अपने बयान में जांच या एपस्टीन का जिक्र नहीं किया, लेकिन माना जा रहा है कि चल रही जांच के मद्देनज़र यह कदम उठाया गया है।
फिलहाल, इस मामले में आगे की जांच और संभावित प्रभावों पर सबकी नजर बनी हुई है।

