CG MP CONVERSION CASE : धर्मांतरण-सेक्स रैकेट बेनकाब

Date:

CG MP CONVERSION CASE : Conversion-sex racket exposed

बिलासपुर/भोपाल, 26 फरवरी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले की एक ब्यूटीशियन युवती की शिकायत पर कथित धर्मांतरण और सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। पीड़िता ने मध्य प्रदेश पुलिस के सामने अपनी आपबीती दर्ज कराई, जिसके बाद कार्रवाई तेज हुई।

पीड़िता के अनुसार, गिरोह की सरगना दो सगी बहनें अमरीन और आफरीन हैं, जो गरीब और कमजोर लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाती थीं। आरोप है कि उन्हें जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जाता और बाद में गुजरात व मुंबई में कथित रूप से देह व्यापार में धकेला जाता था।

रेप और धमकी के आरोप

शिकायत में युवती ने बताया कि उसे काम के बहाने अहमदाबाद ले जाया गया, जहां अमरीन के रिश्तेदार यासिर पर दुष्कर्म का आरोप है। अगस्त 2025 में चंदन यादव (जिसने कथित रूप से इस्लाम कबूल किया था) पर भी दुष्कर्म और धमकी देने का आरोप लगाया गया। नवंबर 2025 में भोपाल के अब्बास नगर इलाके में अमरीन के भाई बिलाल पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का आरोप है।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसे बुर्का पहनने, नमाज पढ़ने और शराब-ड्रग्स के सेवन के लिए मजबूर किया गया। साथ ही पब-लाउंज में अजनबियों से मेलजोल बढ़ाने का दबाव बनाया जाता था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

तीन आरोपी गिरफ्तार

भोपाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अमरीन, आफरीन और चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी बिलाल, चानू और यासिर फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनमें संदिग्ध वॉट्सएप ग्रुप और युवतियों की तस्वीरें मिली हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरोह मुख्य रूप से गरीब लड़कियों को निशाना बनाता था। उन्हें घरेलू काम का झांसा देकर अपने पास रखता और फिर कथित तौर पर दुष्कर्म, धर्मांतरण और देह व्यापार में धकेल देता था।

फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related