ANIL AMBANI HOUSE : अनिल अंबानी का राजमहल ‘एबोड’ अटैच

Date:

ANIL AMBANI HOUSE : Anil Ambani’s palatial ‘abode’ attached …

मुंबई। उद्योगपति अनिल अंबानी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा और कस गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बैंक फ्रॉड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में कार्रवाई करते हुए उनका मुंबई स्थित 17 मंजिला आवास ‘Abode’ अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है।

सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई है। बताया जा रहा है कि रिलायंस कम्युनिकेशंस से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में अब तक करीब 15,700 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं।

देश के महंगे घरों में शामिल

मुंबई के पाली हिल स्थित ‘Abode House’ देश के सबसे महंगे निजी आवासों में गिना जाता है। आधिकारिक आकलन के अनुसार इसकी कीमत करीब 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जाती है, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में इसका मूल्य लगभग 5,000 करोड़ रुपये तक आंका गया है।

यह 17 मंजिला इमारत करीब 16,000 वर्गफुट क्षेत्र में फैली है और लगभग 66 मीटर ऊंची है। इसे देश की ऊंची निजी रिहायशी इमारतों में भी गिना जाता है।

लग्जरी सुविधाएं

अनिल अंबानी का यह आवास आलीशान सुविधाओं से लैस है।

छत पर हेलीपैड

जिम और स्पा

स्विमिंग पूल

बड़ा लाउंज एरिया

लग्जरी कार कलेक्शन के लिए विशाल पार्किंग स्पेस

बालकनी से समुद्र और सूर्योदय-सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related