CG VIDHANSBHA MEETING : Strategy meeting in the assembly
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार को बड़ी राजनीतिक हलचल देखने को मिली। डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें आगामी कार्यवाही और सदन की रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में विष्णु देव साय, डॉ. चरणदास महंत, अरुण साव, केदार कश्यप, ओ. पी. चौधरी, रामविचार नेताम, धरम लाल कौशिक, धर्मजीत सिंह और अजय चंद्राकर समेत समिति के सदस्य मौजूद रहे।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान उठने वाले मुद्दों, प्रश्नकाल और विधायी कार्यों के समय निर्धारण को लेकर चर्चा हुई। सरकार और विपक्ष के बीच समन्वय बनाने की दिशा में भी बातचीत हुई।

