नाइजीरियन छात्राओं से नवा रायपुर के रहवासी हैं परेशान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नवा रायपुर: नवा रायपुर में नाइजीरियन मूल के कुछ छात्र-छात्राएं सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करते दिखाई देने पर स्थानीय नागरिक परेशान हैं।

सेक्टर-30 की एक रिहायशी पार्किंग में कथित रूप से आपत्तिजनक हरकतों का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बन गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वीडियो में नाइजीरियन मूल के कुछ छात्र-छात्राएं सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करते दिखाई दे रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि जब ऐसी गतिविधियों का विरोध किया जाता है, तो कथित रूप से मारपीट और अभद्र व्यवहार की घटनाएं सामने आती हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन रहा है।

बताया जा रहा है कि नया रायपुर स्थित कई निजी विश्वविद्यालयों में अध्ययन के लिए विदेशी छात्र-छात्राएं आते हैं। वहीं, कुछ मामलों में नशे के अवैध कारोबार से जुड़े तार भी कथित रूप से सामने आने की बात कही जा रही है, जिसे लेकर पुलिस सतर्कता बढ़ा रही है।

प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

INDIA ALLIANCE PROTEST: विपक्ष का SIR और वोट चोरी पर जन महाभियोग

INDIA ALLIANCE PROTEST: Opposition’s ‘Public Impeachment’ over ‘SIR’ and...

CHHATTISGARH: सारंग टीम के हेलीकॉप्टर कल भरेंगे उड़ान! 

  CHHATTISGARH: Sarang team's helicopters to take flight tomorrow!   CHHATTISGARH:सारंग टीम...