नाले में मिला अज्ञात महिला का सिर कुचला शव, पुलिस जांच में जुटी

Date:

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अछोली के सुखानाला समीप आम बगीचा में अज्ञात महिला की लाश देखने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। महिला के शव को देखकर प्रतीत होता है कि अज्ञात आरोपी के द्वारा महिला के सर पर भारी पत्थर से वार कर सिर कुचल दिया गया जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डोंगरगढ़ पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया है। जांच टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस के मुताबिक महिला की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है, जिसकी पहचान के लिए आसपास के गांवों और थानों में दर्ज गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस द्वारा अज्ञात महिला के शव का पंचनामा कार्यवाही मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ भेज दिया गया हैं

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

विधायक के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित

Political News : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिवंगत...

Kishtwar Encounter: ऑपरेशन त्राशी-1 में जैश का टॉप कमांडर सैफुल्लाह ढेर 

  Jammu Kashmir Encounter News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में...

विल जैक्स का ऑलराउंड प्रदर्शन , इंग्लैंड ने श्रीलंका को दी 51 रनों से करारी शिकस्त…

श्रीलंका: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पल्लेकेले इंटरनेशनल...

 Political News: योगी को ढोंगी – बता रहे हैं भूपेश बघेल

भिलाई: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज एफआईआर को लेकर उत्तर...