दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक में लॉकर से जेवर गायब होने का मामला सामने आया है। बैंक की ब्रांच में तब अफरातफरी मच गई जब एक महिला ने बैंक लॉकर से गहने चोरी होने का आरोप लगाया। दरअसल 18 फरवरी को पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर की पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच में एक महिला और उनकी सास ने आरोप लगाया कि उनके बैंक लॉकर में रखे सोने के गहने गायब हैं।
दिल्ली के कीर्ति नगर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर से सोना गायब की शिकायत के बाद वहां हड़कंप मच गया, और इसकी खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने लॉकर जांचने कीर्ति नगर की पीएनबी ब्रांच पहुंच गए, पुलिस जांच में अब तक किसी भी लॉकर के साथ छेड़छाड़ के सबूत नहीं मिले हैं। अब पुलिस मामला दर्ज कर इसकी की जांच कर रही है।

