सरगुजा: जिले के बतौली थाना क्षेत्र के शांतिपारा इलाके में 12वीं बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र निशांक एक्का बेलकोटा की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं, उनके साथ बैठा छात्र अनिकेश तिवारी (झेराडीह) गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होने के कारण हुआ।
दोनों छात्र आज 12वीं का पहला पेपर देने जा रहे थे। बतौली थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने सभी से अपील की है कि परीक्षा या किसी अन्य समय में सड़क पर हमेशा सुरक्षा नियमों का पालन करें और हेलमेट पहनें।

