CG RI PAPER LEAK : 100+ अभ्यर्थी रडार पर

Date:

CG RI PAPER LEAK : 100+ candidates on radar

रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक (RI) विभागीय परीक्षा-2024 के पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि 7 जनवरी 2024 को होने वाली परीक्षा से पहले ही पैसे लेकर प्रश्नपत्र लीक कर दिए गए थे।

जांच एजेंसी के मुताबिक, लीक पेपर 100 से ज्यादा अभ्यर्थियों तक पहुंचाया गया। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) से पता चला कि 6 जनवरी 2024 की रात कई अभ्यर्थियों और आरोपियों की लोकेशन एक ही जगह थी, जिससे साफ है कि परीक्षा से पहले ही पेपर बांटा गया था।

ACB-EOW ने रायपुर के स्पेशल कोर्ट में 3,000 पन्नों का चालान पेश किया है। मामले में सहायक सांख्यिकी अधिकारी वीरेंद्र जाटव और हेमंत कुमार कौशिक को आरोपी बनाया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि वीरेंद्र जाटव ने वरिष्ठ अधिकारी के घर पर प्रश्नपत्र टाइप किया और अवैध रूप से अभ्यर्थियों तक पहुंचाया।

अभ्यर्थियों को रायपुर के होटल, फार्महाउस और रिजॉर्ट में ठहराकर प्रश्नपत्र दिया गया। उन्हें सवाल याद कर लिखने और बाद में कागज जला देने के निर्देश भी दिए गए थे। डिजिटल सबूत और मनी ट्रेल की जांच जारी है।

7 जनवरी 2024 को हुई इस परीक्षा में 2600 से ज्यादा पटवारियों ने हिस्सा लिया था। 29 फरवरी 2024 को घोषित परिणाम में 216 का चयन प्रशिक्षण के लिए हुआ था। फिलहाल मामले की जांच जारी है और चयनित अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग शुरू नहीं हो सकी है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related