SUNNY LEONE RAIPUR EVENT : Police clarify their stance
रायपुर। अभिनेत्री Sunny Leone के रायपुर आगमन को लेकर चल रही चर्चाओं पर पुलिस प्रशासन ने बड़ा स्पष्टीकरण जारी किया है। पुलिस ने साफ कहा है कि सनी लियोनी रायपुर नहीं आ रही हैं और उनके नाम पर प्रस्तावित किसी भी कार्यक्रम के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई है।
पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की एडिशनल डीसीपी (मध्य) ने स्पष्ट किया कि यदि कोई आयोजन समिति बिना पूर्व अनुमति कार्यक्रम आयोजित करती है तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आयोजकों को चेतावनी दी है कि नियमों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दरअसल, सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हुई थी कि सनी लियोनी 22 तारीख को रायपुर में एक पब्लिक इवेंट में शामिल होंगी। सूचना फैलते ही शहर में प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। Bajrang Dal ने भी आयोजन का विरोध जताते हुए इसे सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अस्वीकार्य बताया था। संगठन ने कहा था कि ऐसे कार्यक्रम से युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और किसी भी अप्रिय स्थिति की जिम्मेदारी आयोजकों की होगी।
पुलिस की सख्त चेतावनी और विरोध के बीच अब स्थिति स्पष्ट हो गई है कि फिलहाल सनी लियोनी का रायपुर कार्यक्रम नहीं होगा।

