KICKBOXING CUP 2026 : 9 साल की तृति ने मारी डबल मार, माना कैम्प गदगद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KICKBOXING CUP 2026 : 9-year-old Triti scores a double blow, leaving Mana camp elated

रायपुर। नई दिल्ली के K. D. Jadhav Indoor Stadium (आईजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) में 4 से 8 फरवरी 2026 तक आयोजित 5th India Open International Kickboxing Cup 2026 में माना कैम्प की 9 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी तृति सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर दो पदक अपने नाम किए।

Weight Category -28 KG (Younger Cadets) में हिस्सा लेते हुए तृति ने Creative Form Hard Style (CFHS) इवेंट में स्वर्ण पदक जीता, जबकि Point Fight इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया। इतनी कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में डबल मेडल जीतना अपने आप में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

तृति की इस सफलता से माना कैम्प ही नहीं, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों और परिजनों ने इसे गर्व का क्षण बताया है। लोगों का कहना है कि तृति ने साबित कर दिया कि छोटे शहरों और कैम्पों से भी अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचा जा सकता है।

क्षेत्रवासियों ने तृति सिंह को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related