RAIPUR FIRE CASE : आबकारी दफ्तर की फाइलें जलीं …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR FIRE CASE : Files of excise office burnt…

रायपुर, 8 फरवरी 2026। राजधानी रायपुर में शनिवार को दो बड़ी आग की घटनाओं ने प्रशासन को अलर्ट मोड में ला दिया। एक तरफ तेलीबांधा स्थित आबकारी दफ्तर के चौथे माले पर आग लगी, तो दूसरी तरफ भनपुरी इंडस्ट्रियल एरिया की टार-प्रोडक्ट्स फैक्ट्री धू-धू कर जल उठी। राहत की बात यह रही कि दोनों जगह किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

सबसे पहले बात तेलीबांधा की। आबकारी कार्यालय के ऑडिट रूम में अचानक आग भड़क गई। आग सिर्फ चौथे माले के ऑडिट रूम तक सीमित रही, लेकिन अंदर रखी कई अहम और केस से जुड़ी फाइलें जलकर खाक हो गईं। आग कैसे लगी, इसका स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आया है। मामले की जांच जारी है।

वहीं, दूसरी बड़ी घटना खमतराई थाना क्षेत्र के भनपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में हुई। शनिवार दोपहर फैक्ट्री के अंदर काम चल रहा था, तभी अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लपटें इतनी तेज हो गईं कि धुआं करीब 16 किलोमीटर दूर तक नजर आने लगा। अंदर काम कर रहे कर्मचारी फंस गए और बाहर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही कलेक्टर गौरव सिंह, नॉर्थ जोन डीसीपी मयंक गुर्जर समेत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस की सूझबूझ से सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग की संभावित वजह माना जा रहा है। फैक्ट्री में रखा तार, ऑयल, केमिकल और अन्य ज्वलनशील सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। फैक्ट्री रायपुर के धारीवाल परिवार की बताई जा रही है।

फिलहाल दोनों मामलों में जांच जारी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

KPSC RECRUITMENT SCAM : ED ने 21 ठिकानों पर मारा छापा

KPSC RECRUITMENT SCAM : ED raids 21 locations रायपुर डेस्क।...

GWALIOR ROAD ACCIDENT : मजदूरों से भरी गाड़ी पलटी, 8 की मौत!

GWALIOR ROAD ACCIDENT : Vehicle full of labourers overturned,...