पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अंतिम संस्कार में शर्मनाक वारदात, श्रद्धांजलि के बीच 30 लाख के गहनों पर हाथ साफ

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार का 28 जनवरी को एक प्लेन क्रैश में निधन हो गया था। इस दुखद घटना ने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर दिया था और राज्य शोक में डूब गया था। बारामती में अजित पवार का अंतिम संस्कार होना था और इस दौरान लाखों की संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।लेकिन कुछ चोरों ने दुखद घटना में भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आने की ठान रखी थी। एक तरफ अजित पवार का अंतिम संस्कार हो रहा था और दूसरी तरफ चोर वहां मौजूद लोगों के गले से सोने की चेन झटकने में लगे थे।

15 लोगों के गले की चेन चुराई
पुलिस के मुताबिक, इस दौरान करीब 15 लोगों के गले की चेन चोरों ने खींच ली। इसकी कुल कीमत लगभग 25 से 30 लाख रुपये आंकी जा रही है। बता दें कि अजित पवार एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे, लेकिन लैंडिंग के दौरान उनका प्लेन क्रैश हो गया।

उनका अंतिम संस्कार बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। भीड़ का फायदा उठाकर सोने की चेन पर हाथ साफ करने वाले चोरों को कुछ लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामले में करीब 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे 20 लाख रुपये की सामान जब्त कर लिया गया है।

गौर करने वाली बात ये है कि बारामती में अजित पवार के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगभग 8 हजार पुलिसकर्मी तैनात थे। इतनी भारी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद इतने पड़े पैमाने पर हुई चोरी ने पुलिस के इंतजाम पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों में इस घटना को लेकर काफी गुस्सा है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related