RAIPUR PRESS CLUB : संपादक इलेवन ने आख़िरी ओवर में पलटा मैच, प्रेस क्लब खेल मड़ई का धमाकेदार आगाज़

Date:

RAIPUR PRESS CLUB : Editor’s XI turns the match in the last over, Press Club Sports Fair starts with a bang

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब के खेल मड़ई का शानदार और जोशीला आगाज़ हुआ। उपमुख्यमंत्री व खेल मंत्री अरुण साव ने स्व. कुलदीप निगम स्मृति इंटर प्रेस क्रिकेट स्पर्धा का शुभारंभ किया।

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला संपादक इलेवन और पूर्व पदाधिकारी इलेवन के बीच खेला गया, जहां दोनों टीमों ने जबरदस्त खेल दिखाया। मैच का रोमांच आख़िरी ओवर तक बना रहा और मैदान पर दर्शकों की धड़कनें तेज हो गईं।

 

अंतिम ओवर में शानदार प्रदर्शन करते हुए कप्तान रामअवतार तिवारी के नेतृत्व में संपादक इलेवन ने जीत दर्ज की। वहीं पूर्व पदाधिकारी इलेवन की कमान पूर्व अध्यक्ष अनिल पुसदकर के हाथों में रही।

इस मौके पर रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, सहसचिव निवेदिता साहू और भूपेश जांगड़े, खेल आयोजन समिति संयोजक विजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: प्रार्थना सभा को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा

CG NEWS: राजनांदगांव। शहर के मोतीपुर वार्ड नंबर 2,...

NAXAL NEWS : सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों का विशाल डंप बरामद

NAXAL NEWS : नारायणपुर। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र...

T20 WORLDCUP 2026 : भारत से नहीं भिड़ेगा पाकिस्तान

T20 WORLDCUP 2026 : Pakistan will not face India नई...

CONGRESS BUDGET REACTION : छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बजट पर हमला

CONGRESS BUDGET REACTION : Chhattisgarh Congress attacks the budget दुर्ग/रायपुर।...