रायपुर। रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने राजधानी के प्रमुख मार्ग भाठागांव रोड का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर सड़क निर्माण कार्य की प्रगति की स्थल समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि भाठागांव रोड के एक ओर का डामरीकरण कार्य हर हाल में 15 फरवरी 2026 तक पूर्ण किया जाए, वहीं पूरी सड़क का निर्माण कार्य मार्च के दूसरे सप्ताह तक शत-प्रतिशत पूरा कर लोकार्पण की तैयारी की जाए।
विधायक श्री सुनील सोनी ने स्पष्ट कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्माण कार्य को तत्काल गति देकर सतत मॉनिटरिंग की जाए। यह सड़क आमजन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए गुणवत्ता और समय-सीमा दोनों का विशेष ध्यान रखा जाए।
नगर निगम रायपुर द्वारा 15वें वित्त आयोग मद अंतर्गत 3 करोड़ 43 लाख रुपये की स्वीकृत लागत से भाठागांव चौक से दतरेंगा मोड़ तिफरा चौक तक मार्ग निर्माण कार्य निरंतर प्रगतिरत है।
निरीक्षण के दौरान रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जोन क्रमांक 6 के अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, वार्ड पार्षद श्री रवि सोनकर, मंडल अध्यक्ष श्री अभिषेक तिवारी, नगर निगम अधीक्षण अभियंता श्री इमरान खान, जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव सहित नगर निगम के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 15 फरवरी तक एक ओर की सड़क का डामरीकरण पूर्ण कर आवागमन सुचारु किया जाए तथा 15 मार्च तक पूरी सड़क को नए स्वरूप में तैयार कर जनउपयोग हेतु लोकार्पण सुनिश्चित किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके।

