CG BJP SAHYOG KENDRA : फिर खुलेगा सहयोग केंद्र, मंत्री सुनेंगे समस्याएं

Date:

CG BJP SAHYOG KENDRA : Cooperation center will open again, ministers will listen to problems

रायपुर। प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए एक बार फिर भाजपा का सहयोग केंद्र सक्रिय होने जा रहा है। ठाकरे परिसर स्थित सहयोग केंद्र में 3 फरवरी से 6 फरवरी तक प्रदेश के मंत्री बारी-बारी से बैठकर कार्यकर्ताओं और उनके क्षेत्रों की जनता की समस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही समाधान का प्रयास करेंगे।

दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के निर्देश पर वर्ष 2024 में पहली बार इस सहयोग केंद्र की शुरुआत की गई थी। उस दौरान मंत्रियों ने स्वयं बैठकर जनता की समस्याएं सुनीं और बड़ी संख्या में मामलों का त्वरित समाधान किया गया। हालांकि बाद में यह केंद्र बंद हो गया, जिसके चलते कार्यकर्ता लंबे समय तक इसके दोबारा शुरू होने का इंतजार करते रहे।

बीते साल अक्टूबर में सहयोग केंद्र दोबारा शुरू हुआ, लेकिन दीपावली के चलते यह महज दो सप्ताह ही चल पाया। इस छोटे से समय में मंत्रियों के पास एक हजार से अधिक समस्याएं और मांगें पहुंचीं, जिनमें से करीब आधी का तत्काल निराकरण कर दिया गया था।

3 से 6 फरवरी तक ये मंत्री सुनेंगे समस्याएं

3 फरवरी को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय भी मौजूद रहेंगे।

4 फरवरी को कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल कार्यकर्ताओं और जनता की समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान प्रदेश भाजपा महामंत्री अखिलेश सोनी उनके साथ रहेंगे।

5 फरवरी को श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन सहयोग केंद्र में बैठेंगे। उनके साथ प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन उपस्थित रहेंगे।

6 फरवरी को खाद्य मंत्री दयालदास बघेल सहयोग केंद्र में समस्याओं का समाधान करेंगे। इस दिन प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रंजना साहू भी मौजूद रहेंगी।

भाजपा संगठन का मानना है कि सहयोग केंद्र के जरिए कार्यकर्ताओं और आम जनता की शिकायतें सीधे मंत्रियों तक पहुंचेंगी, जिससे प्रशासनिक स्तर पर तेजी से समाधान संभव हो सकेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा पर रोक, नदी मोड़ पर SP ने रोका काफिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा को सिरपुर जाने...

CG NEWS: SECL कॉलोनी में मिला मानव भ्रूण, इलाके में मचा हड़कंप

CG NEWS: कोरबा। जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र...

 तेलीबांधा मरीन ड्राइव और ग्रेट ईस्टर्न रोड के निजीकरण के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

रायपुर। तेलीबांधा मरीन ड्राइव और ग्रेट ईस्टर्न रोड के...