BUDGET 2026 : बजट से बाजार नाराज़! निवेशकों के 8 लाख करोड़ डूबे …

Date:

BUDGET 2026 : Markets upset with the budget! Investors lost ₹8 lakh crore…

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट के दौरान शेयर बाजार को बड़ा झटका लगा। बजट पेश होते ही शेयर बाजार में कोहराम मच गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी अचानक भरभराकर टूट गए। कुछ ही मिनटों में दिग्गज कंपनियों के शेयर ताश के पत्तों की तरह बिखर गए।

बजट से पहले मजबूती के संकेत दे रहा BSE Sensex अपने पिछले बंद 82,269 के मुकाबले बढ़त के साथ 82,388 पर खुला था, लेकिन जैसे-जैसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण आगे बढ़ा, बाजार में उतार-चढ़ाव तेज होता गया। बजट के अंत तक आते-आते सेंसेक्स एक झटके में 2300 अंक से ज्यादा टूट गया।

वहीं NSE Nifty भी शुरुआती उठापटक के बाद तेज गिरावट में चला गया और करीब 750 अंक फिसल गया।

दिग्गज शेयरों में भारी बिकवाली

मार्केट क्रैश का असर बड़े शेयरों पर साफ दिखा। रिलायंस, BEL, अडानी पोर्ट्स समेत कई हैवीवेट स्टॉक्स में तेज गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों में घबराहट के चलते हर सेक्टर में बिकवाली का दबाव देखने को मिला।

मिनटों में डूबे 8 लाख करोड़

इस अचानक आई गिरावट से निवेशकों को भारी नुकसान हुआ। बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को जहां बीएसई का मार्केट कैप करीब 460 लाख करोड़ रुपये था, वहीं बजट वाले दिन इसमें करीब 8 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आ गई। इससे निवेशकों की संपत्ति पलभर में स्वाहा हो गई।

बजट से बड़ी उम्मीद लगाए बैठे बाजार को इस बार राहत नहीं मिली। अचानक आई तेज गिरावट ने साफ कर दिया कि फिलहाल बाजार बजट घोषणाओं से संतुष्ट नहीं है और निवेशकों के लिए आगे भी उतार-चढ़ाव भरा दौर रह सकता है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: SECL कॉलोनी में मिला मानव भ्रूण, इलाके में मचा हड़कंप

CG NEWS: कोरबा। जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र...

 तेलीबांधा मरीन ड्राइव और ग्रेट ईस्टर्न रोड के निजीकरण के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

रायपुर। तेलीबांधा मरीन ड्राइव और ग्रेट ईस्टर्न रोड के...

Budget 2026: नशे पर सरकार की सख्ती! बजट 2026 में सिगरेट-शराब के दाम बढ़े, दवाइयों पर बड़ी राहत

Budget 2026: नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने...