CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में ठंड ढीली, पारा चढ़ेगा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG WEATHER UPDATE : Cold eases in Chhattisgarh, mercury to rise

रायपुर, 26 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। सुबह और रात में हल्की ठंड जरूर महसूस हो रही है, लेकिन दिन में धूप निकलने से राहत मिल रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड का असर धीरे-धीरे कम होगा और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले चार दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे सुबह-शाम की ठंड में कमी आएगी और मौसम ज्यादा सुहावना होगा।

मौसम विभाग ने बताया कि 27 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। अगले दो दिनों तक भी अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहने की संभावना है।

हालांकि 28 जनवरी को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। यह असर सीमित इलाकों तक ही रहने की संभावना है, जबकि बाकी प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में बने चक्रवाती परिसंचरण और ऊपरी क्षोभमंडल में मौजूद ट्रफ के कारण यह बदलाव संभव है। इसी सिस्टम का हल्का असर उत्तर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। सबसे अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ। अंबिकापुर और आसपास के इलाकों में सुबह के समय ठंड का असर अभी भी बना हुआ है।

मौसम का यह रुख किसानों और आम लोगों दोनों के लिए राहत भरा माना जा रहा है। तापमान बढ़ने से पाले और ज्यादा ठंड का खतरा कम होगा। मौसम विभाग ने फिलहाल स्थिति को सामान्य बताया है और आगे भी लगातार नजर रखने की बात कही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related