CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में 12 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मंजूरी …

Date:

CG BREAKING : 12 new primary health centres approved in Chhattisgarh…

रायपुर, 8 जनवरी। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में 12 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) खोलने की स्वीकृति दे दी है। यह फैसला वित्तीय वर्ष 2024-25 के मुख्य बजट में की गई घोषणा के तहत लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

जारी आदेश के अनुसार नगर निगम चिरमिरी के कोरिया कालरी, खड़गवां जनपद के ग्राम पंचायत जरौंधा, कोंडागांव जिले के ग्राम गोलावंड, बैकुंठपुर के ग्राम मुरमा, कोरिया जिले के ग्राम सकरिया, राजपुर के ग्राम सेवारी, दरभा के ग्राम पोड़ागुड़ा और चिंतापुर, दुलदुला के ग्राम करडेगा, फरसाबहार के ग्राम पेटामारा (अकीरा) और गंझियाडीह तथा कुनकुरी के ग्राम केराडीह में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे।

प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में एक चिकित्सा अधिकारी, एक ग्रामीण चिकित्सा सहायक, एक फार्मासिस्ट ग्रेड-2, एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, तीन स्टाफ नर्स, एक लैब टेक्निशियन, एक सहायक ग्रेड-3, एक वार्ड बॉय और दो आया के पद स्वीकृत किए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इन नए स्वास्थ्य केंद्रों के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी और जरूरतमंद मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related