CG TRANSFER NEWS: कांकेर। नए साल के पहले ही दिन पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। एसपी की कमान संभालते ही निखिल राखेचा ने सख्त रुख अपनाते हुए तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के मुताबिक 5 निरीक्षक, 3 सहायक उपनिरीक्षक (ASI) और 1 प्रधान आरक्षक को इधर से उधर किया गया है।
इस फेरबदल में सबसे अहम बदलाव कोतवाली थाना प्रभारी को लेकर हुआ है। कोतवाली प्रभारी मनीष नाग को हटाकर उनकी जगह जितेंद्र साहू को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही साइबर सेल प्रभारी को भी पद से हटा दिया गया है, जिससे विभाग में हलचल तेज हो गई है।


