CG CRIME: हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME: जांजगीर। हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी आम लोगों पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे थे। थाना अकलतरा में अपराध दर्ज कर मामले में कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया है। थाना अकलतरा क्षेत्र के तरौद वार्ड क्रमांक 20 में 28 दिसम्बर को दो व्यक्ति द्वारा लोगों को हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बना रहे थे। दोनों व्यक्ति हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियाँ कर रहे थे, जिससे समाज की धार्मिक भावनाएँ आहत हुईं।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना अकलतरा में अआरोपियों के विरुद्ध धारा 299 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 1968 की धारा 03 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश व ASP उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकार करने व पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना अकलतरा पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी

1. संजू दांडेकर उम्र 37 वर्ष, निवासी लीमाही, थाना पलारी, जिला बलौदाबाजार

2. मोती सिंह उम्र 39 वर्ष निवासी किरारी, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related