CG LIQUOR SCAM : ED की चार्जशीट में फंसे आशीष श्रीवास्तव, निलंबन तय

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG LIQUOR SCAM: Ashish Srivastava implicated in ED chargesheet, suspension confirmed

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए विशेष अदालत में करीब 29,800 पन्नों की चार्जशीट पेश की। चार्जशीट में आबकारी विभाग के तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर आशीष श्रीवास्तव का नाम भी शामिल किया गया है, जो इससे पहले ईओडब्ल्यू की चार्जशीट में नहीं थे।

सूत्रों के मुताबिक, सचिव सह आयुक्त आर. संगीता के 3 जनवरी से अवकाश से लौटने के बाद, आशीष श्रीवास्तव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई तेज हो सकती है। इस मामले में अब तक 31 अधिकारियों के बैंक खाते सीज किए जा चुके हैं, जबकि ED ने 38.21 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। इसमें कुछ अधिकारियों की पत्नियों के खातों में संदिग्ध लेन-देन भी शामिल हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि शराब घोटाले के जरिए अधिकारियों में करीब 90 करोड़ रुपये की रिश्वत बांटी गई। इसमें पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास को 18 करोड़, इकबाल खान को 12 करोड़, नोहर सिंह ठाकुर को 11 करोड़, नवीन प्रताप सिंह तोमर को 6.7 करोड़ और आशीष श्रीवास्तव को 54 लाख रुपये मिलने के सबूत मिले हैं।

ED ने कई अफसरों की चल-अचल संपत्ति और करोड़ों की एफडी भी अटैच की है। जांच में पाया गया कि अधिकांश अधिकारियों के पास आय से कहीं अधिक संपत्ति है। जहां औसतन वेतन 1 से 1.5 लाख रुपये प्रति माह है, वहीं कई अधिकारियों के पास 5 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति पाई गई। इसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का अलग केस भी चलेगा।

ईओडब्ल्यू की चार्जशीट में पहले 29 अधिकारी आरोपी थे, जिनमें से 22 जुलाई 2025 में सस्पेंड हो चुके हैं और 7 अधिकारी रिटायर हो चुके हैं। ED की अंतिम कंप्लेन के बाद इन अधिकारियों की बहाली लगभग असंभव मानी जा रही है। जिन अधिकारियों के खाते सीज हैं, उन्हें वेतन पाने के लिए भी अदालत की अनुमति लेनी होगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

KETAN AGRAWAL MURDER CASE : सिया की चैट से खुला राज?

KETAN AGRAWAL MURDER CASE : Secret revealed from Sia's...

NAVYA DRUGS CASE : नाव्या केस में ED की एंट्री

NAVYA DRUGS CASE : ED enters Navya case रायपुर. रायपुर...