CG VIDEO : राज्य युवा महोत्सव में भड़के अमर अग्रवाल, CM साय को करना पड़ा हस्तक्षेप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG VIDEO : Amar Agarwal gets angry at the State Youth Festival, CM Sai has to intervene

बिलासपुर। राज्य युवा महोत्सव कार्यक्रम के दौरान उस वक्त माहौल गरमा गया, जब सीनियर विधायक अमर अग्रवाल मंच की बैठक व्यवस्था को लेकर भड़क उठे। VVIP मंच पर उनके लिए सीट की व्यवस्था नहीं होने से विधायक ने खुले मंच से नाराजगी जाहिर की।

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में वरिष्ठ विधायक होने के बावजूद अमर अग्रवाल को मंच पर स्थान नहीं दिया गया था, जिस पर उन्होंने कलेक्टर संजय अग्रवाल पर सीधा असंतोष जताया। मंच से ही उन्होंने बैठक व्यवस्था पर सवाल उठाए, जिससे कार्यक्रम में कुछ देर के लिए असहज स्थिति बन गई।

मामला बढ़ता देख मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को खुद हस्तक्षेप करना पड़ा। मुख्यमंत्री ने स्थिति को संभालते हुए अमर अग्रवाल को फ्रंट रो में बैठने के लिए कहा। मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद विधायक शांत हुए और कार्यक्रम आगे बढ़ा।

घटना के बाद कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और नेताओं के बीच भी हलचल देखी गई। राज्य युवा महोत्सव जैसे बड़े आयोजन में हुई इस चूक को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related