CG NEWS: न्यू ईयर से पहले बढ़ी ड्रग्स की डिमांड-सप्लाई, ड्रग्स लेते युवक-युवतियों का वीडियो वायरल

Date:

CG NEWS: रायपुर। नए साल से पहले राजधानी रायपुर में सूखे नशे की मांग और सप्लाई तेजी से बढ़ती नजर आ रही है. फार्म हाउस और प्राइवेट पार्टियों में खुलेआम एमडीएमए और कोकीन जैसे ड्रग्स के सेवन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इसी बीच ड्रग्स लेते युवक-युवतियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो अमलीडीह कॉलोनी के एक फ्लैट का है, जिसमें नोट रखकर युवक-युवती ड्रग्स की लाइन खींचते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो के सामने आते ही पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गई है और कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच में जुट गई है.

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related