BJP President JP Nadda statement: जनादेश परब कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा – झीरम नक्सल हमले में कांग्रेसियों ने …

Date:

BJP President JP Nadda statement: जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में आयोजित ‘जनदेश परब’ कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा, झीरम घाटी नक्सल हमले में कांग्रेस के लोगों ने ही कांग्रेसियों को मरवाने का काम किया है।

जनता को संबोधित करते हुए जेपी नड्‌डा ने कहा, मुझे याद है कि मैं जब छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रभारी था उस समय झीरम घाटी नक्सल कांड हुआ था। झीरम घाटी की घटना देखी है। झीरम घाटी कांड की जानकारी उनके बीच के लोगों को थी। नक्सल हमले में कांग्रेस के लोगों ने ही कांग्रेसियों को मरवाने का काम किया है। नक्सलियों के साथ कांग्रेस की दोस्ती रही है।

नड्डा ने कांग्रेस पर नक्सलियों से सांठगाठ का आरोप लगाते हुए कहा, झीरम घाटी कांड में कोई और नहीं उनके ही लोग मुखबिरी कर रहे थे। जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो क्या होगा? उन्होंने कहा, डबल इंजन की सरकार ने नक्सलियों से देश को मुक्त करने का अभियान शुरू कर दिया है। मार्च 26 तक नक्सलवाद समाप्त हो जाएगा।

कांग्रेस नेता सुशील आनंद बोले – माफी मांगे जेपी नड्‌डा
जेपी नड्डा के बयान कर कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, नड्डा का बयान आपत्तिजनक है। कांग्रेस मांग करती है कि जेपी नड्डा से NIA पूछताछ करे। शुक्ला ने पूछा है कि नड्डा के बयान का आधार क्या है? उन्होंने कहा, जेपी नड्डा ने राजनीतिक बयानबाजी की सभी मर्यादाओं को तार-तार कर दिया है। जेपी नड्डा अपने बयान के लिए माफी मांगे। साथ ही इस बयान के लिए BJP को नड्डा पर कार्रवाई करनी चाहिए।

2013 में हुआ था झीरम घाटी नक्सली हमला
छत्तीसगढ़ में 2013 में विधानसभा चुनाव होने थे। 2013 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने सत्ता पाने के लिए परिवर्तन यात्रा शुरू की थी। 25 मई 2013 को जब यह यात्रा सुकमा से जगदलपुर लौट रही थी। उसी दौरान नक्सलियों ने झीरम घाटी के पास हमला कर दिया। इस हमले में तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल समेत कई कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और जवान मारे गए थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related