BHARTI SINGH SECOND BABY : भारती सिंह बनीं फिर मां …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BHARTI SINGH SECOND BABY : Bharti Singh becomes a mother again …

मुंबई। कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया है। पहले बेटे गोला के जन्म के करीब तीन साल बाद भारती ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। इस खबर के साथ ही लोगों में यह सवाल भी उठ रहा है कि बच्चों के बीच कितना गैप सही माना जाता है।

पहले और दूसरे बच्चे में भारती ने रखा 3 साल का अंतर

भारती लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 के सेट पर जाने वाली थीं, लेकिन घर पर अचानक लेबर पेन शुरू होने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने बेटे को जन्म दिया। गोला का जन्म 3 अप्रैल 2022 में हुआ था, यानी दोनों बच्चों के बीच लगभग 3 साल का गैप है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस अंतर को कई कपल्स सेहत और देखभाल दोनों के लिहाज से प्रेफर करते हैं।

बच्चों के बीच सही गैप कितनी उम्र का होना चाहिए?

दूसरा बच्चा कब प्लान किया जाए, यह माता-पिता का निजी फैसला होता है, लेकिन इसमें मां की सेहत सबसे अहम है। पहली प्रेग्नेंसी के बाद शरीर को पूरी तरह रिकवर होने का समय देना जरूरी है।

12–18 महीने का गैप: बच्चों के बीच बॉन्डिंग अच्छी होती है, लेकिन मां की सेहत पर दबाव बढ़ सकता है। कम गैप पर प्रीमैच्योर डिलीवरी और कम वजन जैसी समस्याओं का खतरा होता है।

दो साल का गैप: डॉक्टरों के अनुसार, मां और बच्चे दोनों के लिए यह बेहतर होता है। पहले बच्चे की समझ बढ़ जाती है और घर का माहौल बैलेंस्ड रहता है।

तीन साल या उससे ज्यादा का गैप: मां पूरी तरह रिकवर हो जाती है और दोनों बच्चों को अलग ध्यान दिया जा सकता है। हालांकि लंबे गैप पर प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ जोखिम बढ़ सकते हैं।

डॉक्टर्स की सलाह

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, पहले और दूसरे बच्चे के बीच कम से कम 24 महीने का गैप होना चाहिए। यदि 24 महीने संभव न हो, तो कम से कम 18 महीने का अंतर रखा जाना चाहिए, ताकि मां और बच्चे दोनों की सेहत सुरक्षित रहे।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related