BIJAPUR ENCOUNTER BREAKING : 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, जंगलों में ऑपरेशन जारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIJAPUR ENCOUNTER BREAKING : Naxalite carrying a reward of Rs 5 lakh killed, operation underway in the jungles

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के अडवारा–कोटमेटा के घने जंगलों में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवानों ने एक इनामी नक्सली को मार गिराया।

मारे गए नक्सली की पहचान एरिया कमेटी मेंबर (ACM) फगनू माड़वी (35), निवासी गोरना के रूप में हुई है, जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

खुफिया सूचना पर शुरू हुआ ऑपरेशन

पुलिस के मुताबिक, भैरमगढ़ अंतर्गत इंद्रावती क्षेत्र के अडवाड़ा–कोटमेटा जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद बीजापुर से डीआरजी की टीम रवाना की गई थी। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जो रुक–रुककर चली।

हथियार और नक्सली सामग्री बरामद

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक नक्सली का शव बरामद किया गया है। मौके से 303 रायफल, 9 एमएम पिस्टल, मैग्जीन व राउंड, दो स्कैनर सेट, रेडियो, मेडिकल किट, कार्डेक्स वायर, माओवादी पिट्ठू, पिस्टल पाउच, माओवादी पर्चे सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है। इलाके में सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।

माओवादी संगठन अंतिम दौर में: आईजीपी

बस्तर रेंज के आईजीपी सुंदरराज पी. ने कहा कि वर्ष 2025 में सुरक्षा बलों की प्रभावी और समन्वित कार्रवाई के चलते बस्तर क्षेत्र में माओवादी संगठन अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है। उन्होंने सक्रिय माओवादियों से हिंसा छोड़कर सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति अपनाने की अपील की।

लगातार कार्रवाई से दबाव में नक्सली

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले गुरुवार को गोलापल्ली के जंगलों में हुई मुठभेड़ में डीआरजी जवानों ने तीन नक्सलियों को ढेर किया था। इनमें माड़वी जोगा उर्फ मुन्ना उर्फ जगत, सोधी बंदी और नुप्पो बाजनी (महिला) शामिल थे, जो सभी किस्टाराम एरिया कमेटी के एसीएम थे।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related