CG NEWS : लंबे समय से जर्जर शिवरीनारायण–खड़ताल रोड का निर्माण कार्य शुरू, आमजनों में खुशी की लहर

Date:

 

स्कूली बच्चों ने ली राहत की सांस, ठेकेदार दीपक अग्रवाल उर्फ कल्लू सेठ के कार्य की सराहना

शिवरीनारायण, दैनिक छत्तीसगढ़ वॉच| शिवरीनारायण से खड़ताल को जोड़ने वाली लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत होते ही क्षेत्र के नागरिकों ने राहत की सांस ली है। वर्षों से गड्ढों और उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, खासकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को।

निर्माण कार्य शुरू होते ही आमजनों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों ने सुरक्षित और सुगम आवागमन मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी संबंधितों का खास कर दीपक अग्रवाल का धन्यवाद किया।और तारिफो के फूल बांधे। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में इस मार्ग से गुजरना बेहद जोखिम भरा हो जाता था, लेकिन अब सड़क निर्माण से आवागमन सुचारू होने की उम्मीद जगी है।

सड़क निर्माण कार्य ठेकेदार दीपक अग्रवाल उर्फ कल्लू सेठ द्वारा कराया जा रहा है। गुणवत्ता और तेजी से किए जा रहे कार्य को देखकर क्षेत्रवासियों ने ठेकेदार की सराहना की है। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य होता रहा, तो क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से अपील की है कि सड़क निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि लंबे समय से चली आ रही परेशानी से पूरी तरह निजात मिल सके।

नीरज शर्मा संवाददाता दैनिक छत्तीसगढ़ वॉच शिवरीनारायण

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related