IPS TRANSFER BREAKING : 15 आईपीएस अफसरों का तबादला

Date:

IPS TRANSFER BREAKING : 15 IPS officers transferred

देहरादून। उत्तराखंड में एक साथ बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। पुष्कर सिंह धामी सरकार ने शुक्रवार को 15 आईपीएस अफसरों के तबादले के आदेश जारी किए। इसे लेकर गृह विभाग की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

जारी आदेश के मुताबिक राज्य में 6 आईजी, एक डीआईजी और 3 पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में कई महिला आईपीएस अधिकारियों को अहम पद दिए गए हैं।

आईपीएस अधिकारी तृप्ति भट्ट को गृह एवं कारागार विभाग में अपर सचिव नियुक्त किया गया है। पीएसी आईजी के पद पर तैनात नीरू गर्ग को अब फायर सर्विस का आईजी बनाया गया है। सरिता डोभाल को एटीएस का एसपी नियुक्त किया गया है।

वहीं विम्मी सचदेवा से पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय और कृष्ण कुमार वीके से पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। योगेंद्र सिंह रावत को पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

शासन में अपर सचिव गृह की जिम्मेदारी संभाल रहीं निवेदिता कुकरेती को अब पुलिस उपमहानिरीक्षक एसडीआरएफ की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा हरीश वर्मा को सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है।

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कसावट और पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related