THAILAND CAMBODIA BORDER CLASH : ट्रंप का सीजफायर दावा फेल, थाईलैंड–कंबोडिया बॉर्डर पर लड़ाई जारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

THAILAND CAMBODIA BORDER CLASH : Trump’s ceasefire claim fails, fighting continues on the Thailand-Cambodia border.

नई दिल्ली। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच विवादित सीमा पर तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर कराने के दावे के बावजूद दोनों देशों की सेनाओं के बीच गोलीबारी और हमले जारी हैं। शनिवार सुबह कंबोडिया ने आरोप लगाया कि थाई सेनाएं अब भी सीमा पार बमबारी कर रही हैं और फाइटर जेट्स तक का इस्तेमाल हो रहा है।

कंबोडिया के सूचना मंत्रालय ने कहा कि थाई सेना ने हमले नहीं रोके हैं। मंत्रालय के मुताबिक, विवादित इलाकों में लगातार सैन्य कार्रवाई हो रही है, जिससे हालात और बिगड़ते जा रहे हैं।

वहीं थाईलैंड ने कंबोडिया के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। थाई सेना का कहना है कि कंबोडिया अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन कर रहा है। थाईलैंड के मुताबिक, कंबोडियाई बलों ने नागरिक इलाकों को निशाना बनाया और सीमा क्षेत्रों में बारूदी सुरंगें बिछाईं।

बॉर्डर पर जारी बमबारी के बीच थाई प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नवीराकुल का सख्त बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह कोई हादसा नहीं है और जब तक थाई जमीन और नागरिकों पर खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता, सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी। प्रधानमंत्री ने साफ किया कि सीजफायर जैसी कोई स्थिति फिलहाल नहीं है।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि उन्होंने थाई प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नवीराकुल और कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेत से फोन पर बातचीत के बाद दोनों देशों को सीजफायर के लिए राजी कर लिया है। ट्रंप के मुताबिक, शुक्रवार शाम से सभी तरह की फायरिंग रोकने पर सहमति बन गई थी।

हालांकि ट्रंप के इस दावे के बाद थाईलैंड और कंबोडिया दोनों में से किसी ने भी औपचारिक सीजफायर की पुष्टि नहीं की। थाई प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि कोई सीजफायर नहीं हुआ है। वहीं थाई विदेश मंत्रालय ने भी प्रधानमंत्री के बयान का ही हवाला दिया।

कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेत ने फेसबुक पर जारी बयान में कहा कि उनका देश अब भी विवाद का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है। उन्होंने मलेशिया की मध्यस्थता से हुए पहले के समझौतों का जिक्र करते हुए कहा कि कंबोडिया उन्हीं शर्तों के तहत बातचीत के लिए तैयार है।

गौरतलब है कि हालिया संघर्षों के चलते हजारों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो चुके हैं। ऐसे में ट्रंप का सीजफायर दावा जमीन पर सच्चाई से मेल नहीं खाता दिख रहा है और बॉर्डर पर हालात अब भी बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : स्वाइन फ्लू का खतरा! 4 केस, 1 मौत

CHHATTISGARH : Swine flu threat! 4 cases, 1 death जांजगीर-चांपा....

CHHATTISGARH : मेडिकल पढ़ाई के निजीकरण पर महंत का विरोध

CHHATTISGARH : Mahant protests against privatization of medical education रायपुर।...

BHUPESH vs VIJAY : PM आवास पर भूपेश-विजय LIVE भिड़े!

BHUPESH vs VIJAY : Bhupesh and Vijay clash live...