PUTIN INDIA VISIT: पुतिन से मुलाकात तय नहीं होने पर राहुल का सरकार पर हमला, कहा- जानबूझकर नहीं मिलने दिया जा रहा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PUTIN INDIA VISIT: नई दिल्ली। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से बैठक का समय तय नहीं होने को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। राहुल गांधी ने इसे पहले से चली आ रही परंपरा का उल्लंघन बताकर मोदी सरकार पर हमला बोला है।

वहीं सरकारी सूत्रों का कहना है कि रूसी दूतावास की ओर से राहुल गांधी के साथ पुतिन की मुलाकात के लिए अनुरोध नहीं आया। रूसी राष्ट्रपति के भारत पहुंचने से पहले ही राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर पुतिन से उनकी मुलाकात का समय नहीं रखा है।

सरकार ने रोकी मुलाकात: राहुल
उनके अनुसार विदेशी मेहमानों के दौरे के समय नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात की पुरानी परंपरा रही है और सभी सरकारों ने इसका पालन किया है। उनके अनुसार ऐसा पहली बार हो रहा है कि विदेश मेहमान से नेता प्रतिपक्ष को दूर रखा जा रहा है। वहीं विदेश मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विदेशी मेहमान से नेता प्रतिपक्ष की मुलाकात के लिए संबंधित देश के दूतावास से अनुरोध आता है। उसके बाद विदेश मंत्रालय इसे आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल करता है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related