Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड कर चुके हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने खुद एयरपोर्ट जाकर उन्हें रिसीव किया. इसके बाद वे एक ही कार में बैठकर रवाना हुए. कल 5 दिसंबर को 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में दोनों नेता रक्षा, परमाणु ऊर्जा, व्यापार, निवेश और यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक मुद्दों पर वन-टू-वन और प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे. इस दौरान कई अहम समझौते होने की संभावना है.

