CG GUIDELINE CONTROVERSY : गाइडलाइन दर विवाद पर वित्त मंत्री का पलटवार …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG GUIDELINE CONTROVERSY: Finance Minister’s counterattack on guideline rate controversy…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन खरीदी-बिक्री की गाइडलाइन दर बढ़ाने को लेकर उठ रहे राजनीतिक विवाद के बीच वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। मंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली कांग्रेस सरकार ने जानबूझकर जमीन के रेट नहीं बढ़ने दिए, क्योंकि उन्हें शराब, कोयला और महादेव सट्टा का पैसा जमीन में खपाना था।

ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने गाइडलाइन रेट कम रखकर बड़ी मात्रा में जमीनें खरीदीं। उन्होंने इसे “बड़ी साज़िश” बताते हुए कहा कि कम रेट का सीधा नुकसान किसानों को होता है, क्योंकि अधिग्रहण के समय उन्हें कम मुआवजा मिलता है।

मंत्री ने बताया कि जहां भी गाइडलाइन दर में कोई त्रुटि होगी, सरकार उसे सुधारने के लिए तैयार है। लेकिन किसानों के हित में आवश्यक बढ़ोतरी की जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related