DELHI LAL KILA BLAST : सीसीटीवी में उजागर, उमर नबी की i-20 कार की पूरी लोकेशन …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DELHI LAL KILA BLAST : CCTV reveals the complete location of Umar Nabi’s i-20 car…

नई दिल्ली। लाल किले पर हुए बम धमाके के संदर्भ में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी उमर मोहम्मद उर्फ उमर नबी की आई-20 कार की हर गतिविधि अब सीसीटीवी फुटेज से सामने आ गई है। कुल 43 फुटेजों में यह साफ हुआ कि उमर नबी ने कई संवेदनशील और वीआईपी क्षेत्रों से गुज़रते हुए लाल किले पर धमाका किया।

सीसीटीवी से मिले सुराग

फुटेज के मुताबिक, 29 और 30 अक्टूबर को उमर की आई-20 कार फरीदाबाद यूनिवर्सिटी के भीतर खड़ी रही। इससे पहले 28 अक्टूबर को उसका साथी मुजम्मिल गिरफ्तार हो चुका था, जिसने पूछताछ में उमर की मौजूदगी का खुलासा किया था।

सीसीटीवी से पता चला कि 30 अक्टूबर को उमर यूनिवर्सिटी से निकलकर फरीदाबाद के कई इलाकों में घूमा। 9 नवंबर को कार फिर से एटीएम के पास कैमरे में दर्ज हुई, जबकि 10 नवंबर की सुबह 8 बजे वह बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में दाखिल हुआ। इसके बाद कार कई वीआईपी इलाकों से होकर गुजरी, जिनमें अकबर रोड, कनॉट प्लेस, इंडिया गेट, तुगलक रोड, अरुणा आसफ अली मार्ग और दरियागंज शामिल हैं।

क्या धमाका रोका जा सकता था?

विशेषज्ञों के अनुसार, अगर पुलिस ने 29-30 अक्टूबर को यूनिवर्सिटी के सीसीटीवी फुटेज की जांच की होती और कार नंबर पर अलर्ट जारी किया जाता, तो लाल किले पर धमाका रोका जा सकता था।

सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन डेटा अब जांच एजेंसियों के लिए अहम सुराग साबित हो रहा है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां कार और उमर से जुड़े अन्य साथियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related