Fake RPF ASI arrested: क्ल्याण स्टेशन पर फर्जी आरपीएफ ASI गिरफ्तार, असली अफसर से सेल्फी मांगते ही खुली पोल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Fake RPF ASI arrested : रायपुर/कल्याण। रेलवे स्टेशन पर एक लड़का RPF (रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स) का नकली ASI (असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर) बनकर घूम रहा था। RPF और GRP की टीम ने मिलकर उसे पकड़ लिया। वो एकदम असली RPF की वर्दी पहने था और असली ASI के साथ फोटो खिंचवाकर लोगों को बता रहा था कि वो ऑस्टिन RPF पुणे में काम करता है। इस तरह वो यात्रियों को बेवकूफ बना रहा था।

ये सब 12 नवंबर को कल्याण रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2/3 पर हुआ। ASI रमेशसिंह यादव ड्यूटी पर थे। दोपहर में करीब 1:30 बजे उनकी नजर उस वर्दी पहने हुए लड़के पर पड़ी, जो संदिग्ध लग रहा था। लड़के ने ASI से कहा कि चलो एक सेल्फी लेते हैं। फिर उसने बताया कि वो वंदे भारत ट्रेन में एस्कॉर्ट ड्यूटी पर है। जब उससे एस्कॉर्टिंग स्टाफ के बारे में पूछा गया, तो उसने कहा कि सब लोग ब्रिज पर हैं, लेकिन वहां कोई नहीं था।

जब उससे और सवाल किए गए तो शक और बढ़ गया। इंस्पेक्टर रणजीत सिंह को बुलाया गया। जब उसे स्टेशन ले जाया जा रहा था, तो वो भागने लगा, लेकिन पुलिसवालों ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस स्टेशन में पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अविनाश राजाराम जाधव (25) बताया। वो उस्मानाबाद (महाराष्ट्र) का रहने वाला है। जब उससे ID कार्ड मांगा गया, तो उसने मान लिया कि वो RPF में ASI नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related