CG BREAKING : 6 माह बाद खत्म हुआ इंतजार, पढ़ें पूरी खबर …

Date:

CG BREAKING : The wait is over after 6 months, read the full news…

रायपुर। छह महीने से पदस्थापना का इंतजार कर रहे ई-संवर्ग के पदोन्नत प्राचार्यों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने अब उनकी पोस्टिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग द्वारा 17 नवंबर से 21 नवंबर तक शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, शंकरनगर रायपुर में काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी।

इस काउंसिलिंग में कुल 1,000 पदोन्नत प्राचार्यों को शामिल किया गया है। प्रत्येक दिन 250 प्राचार्यों की काउंसिलिंग होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रखी गई है।

दरअसल, स्कूल शिक्षा विभाग ने 30 अप्रैल 2025 को व्याख्याता, व्याख्याता एलबी एवं प्रधान पाठक (माध्यमिक ई-संवर्ग) को कार्यभार ग्रहण की तिथि से प्राचार्य पद पर पदोन्नति का आदेश जारी किया था। लेकिन, पोस्टिंग से पहले ही हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी गई थी, जिससे प्रक्रिया रुक गई थी।

हाल ही में हाईकोर्ट ने शासन के पक्ष में फैसला सुनाते हुए सभी बाधाएं खत्म कर दीं। इसके बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने पदस्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 21 नवंबर को अनुपस्थित प्राचार्यों की काउंसिलिंग की जाएगी।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

LAXMI VERMA RESIGNATION : लक्ष्मी वर्मा ने दिया इस्तीफा

LAXMI VERMA RESIGNATION : Laxmi Verma resigns रायपुर। राज्यसभा की...

IPS TRANSFER BREAKING : थोक में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देखें लंबी लिस्ट …

IPS TRANSFER BREAKING : थोक में आईपीएस अधिकारियों के...

WAR IMPACT : दुबई में फंसे छतीसगढ़ के युवक

WAR IMPACT : Youth from Chhattisgarh stranded in Dubai रायपुर।...

CG CONTROVERSY : PSC पर लगे आरोपों पर सफाई

CG CONTROVERSY : Clarification on allegations against PSC रायपुर। उद्योग...