कोरबा: हरदीबाजार इलाके में महतारी एक्सप्रेस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाना था, इसलिए डायल-112 पर कॉल किया गया। हरदीबाजार से महतारी एक्सप्रेस को भेजा गया।
ड्राइवर भुवन पाल गाड़ी लेकर निकला, पर रास्ते में उसने शराब पी ली और नशे में सड़क किनारे एंबुलेंस खड़ी करके सो गया। एंबुलेंस को काफी देर तक सड़क पर देखकर गांव वाले वहां पहुंचे, तो देखा ड्राइवर नशे में सो रहा है। उन्होंने उसे उठाया और वीडियो भी बना लिया। फिर एंबुलेंस को सड़क से हटाकर साइड में किया।
ये बात स्वास्थ्य विभाग और पुलिस को बताई गई। जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को ड्राइवर भुवन पाल को तुरंत नौकरी से निकाल दिया। विभाग ने बोला कि महतारी एक्सप्रेस 102 इमरजेंसी सेवा है और इसमें ऐसी लापरवाही बिल्कुल गलत है।
आदेश में साफ-साफ लिखा है कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इसलिए ड्राइवर को हमेशा के लिए निकाल दिया गया है।

