बलौदाबाजार में सनसनी: 25 वर्षीय युवती को जिंदा जलाया, आरोपी फरार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बलौदाबाजार। जिले में बढ़ते अपराधों ने लोगों में दहशत फैला दी है। हत्या, लूट, चोरी और चाकूबाजी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं। कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। आमजन का कहना है कि अब अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है।

ताजा मामला ग्राम चरौटी का है, जहां 25 वर्षीय तेजस्विनी पटेल को अज्ञात आरोपियों ने खलिहान में रखे पैरे में आग लगाकर जिंदा जला दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

बलौदाबाजार एसडीओपी निधि नाग ने बताया कि “जांच जारी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और लोगों ने प्रशासन से आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त सजा देने की मांगकी है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related