BJP Candidates List: BJP की ‘स्पेशल 71’ सूची जारी, 2 MLC और 10 नए चेहरे उम्मीदवारों में शामिल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BJP Candidates List: पटना। भाजपा ने मंगलवार को अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। केंद्रीय नेतृत्व की ओर से घोषित सूची में 71 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। भाजपा ने इस सूची के माध्यम से सामाजिक समीकरणों, संगठनात्मक संतुलन एवं जीतने की क्षमता को प्राथमिकता दी है। पहली सूची में दोनों चरण के मतदान वाली सीटें सम्मिलित हैं। पार्टी ने दो पूर्व सांसद रामकृपाल यादव को दानापुर एवं सुनील कुमार पिंटू को सीतामढ़ी से प्रत्याशी बनाया है। बक्सर से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले मिथिलेश तिवारी को पार्टी गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर से टिकट दिया है।

पार्टी ने अपने 61 निवर्तमान विधायकों को जहां फिर से मौका दिया है। वहीं, 10 स्थानों पर नए चेहरों को भी टिकट देकर बदलाव का संकेत दिया है। बताया जा रहा है कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नामों को अंतिम रूप दिया था। इसी आधार पर सूची घोषित की गई है।

कई युवा कार्यकर्ताओं एवं नेत्रियों को भी मौका दिया गया है, ताकि संगठन में नई ऊर्जा का संचार हो। पार्टी ने पिछड़ा, अति पिछड़ा एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति के प्रतिनिधित्व पर भी विशेष ध्यान दिया है। माना जा रहा है कि भाजपा इस सूची के माध्यम से सामाजिक समीकरणों को साधने का हर संभव प्रयास किया है। पार्टी ने हर क्षेत्र में मजबूत एवं लोकप्रिय उम्मीदवार उतारे हैं। बताया जा रहा है कि शेष सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी, जिसके लिए मंथन अंतिम चरण में है।

उधर, भाजपा की सूची जारी होते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कई टिकट कटने से असंतुष्ट नेताओं के तेवर भी सामने आने लगे हैं, हालांकि पार्टी नेतृत्व ने कहा है कि किसी भी प्रकार की नाराजगी को संवाद से दूर किया जाएगा। कुछ विधायकों ने वीडियो संदेश जारी कर नेतृत्व के साथ संगठन में कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का दावा कर रहे हैं। पहली सूची में वंशवाद की फसल भी लहलहाया है।

दो एमएलसी को टिकट
भाजपा ने दो एमएलसी को टिकट दिया है। इसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को सिवान से प्रत्याशी बनाया है। मंगल पांडेय तीसरी बार एमएलसी हैं। बतौर एमएलसी मंगल का कार्यकाल अभी लगभग चार वर्ष से अधिक शेष है। वहीं, सम्राट चौधरी का कार्यकाल बतौर एमएलसी आठ महीने बचा हुआ है। इसके अतिरिक्त दो पूर्व एमएलसी को भी पार्टी ने टिकट देकर मैदान में उतार दिया है। इसमें भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री रजनीश कुमार को तेघरा एवं रीगा से वैद्यनाथ प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है।

हारी हुई छह सीटों पर पार्टी प्रत्याशी बदला
2020 के चुनाव में हारी छह सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशी बदल दी है। इसमें सिवान, दानापुर, बिक्रम, अरवल, औरंगाबाद एवं गुरुआ सम्मिलित है, लेकिन किशनगंज सीट पर पार्टी इस नियम का पालन नहीं किया है। किशनगंज से तीसरी बार स्वीटी सिंह को मैदान में उतारा है। पहली सूची में कई निवर्तमान मंत्री, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं मंत्री के नाम सम्मिलित हैं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related